उरई, फरवरी 25 -- उरई। बिना नक्शा स्वीकृत एवं मानक विहीन कराए जा रहे बिल्डिंग निर्माण में ओडीए के कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां नियुक्त सुपरवाइजर को बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया है। जबकि, जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं बिना नक्शा की बन रही बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया है। हाल ही में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्यालय के समीप स्थित गांव पिया निरंजनपुर में गोशाला को जोड़ने वाली सड़क का निरीक्षण करने गए थे। इसके बाद यहां से निकलते समय चुर्खी बाईपास के पास बन रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया। बिल्डिंग के मालिक से स्वीकृत मानचित्र के बारे में जानकारी ली तो वह ऐसा कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया था। इस पर उन्होंने ओडीए सचिव परमानंद से कड़ी नाराजगी प्रगट की। साथ ही कार्यों में लापरवाही बरतने पर उरई विकास प्राधिकरण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.