कोडरमा, जून 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, जल जीवन मिशन एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्लस तथा जल जीवन मिशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के निर्देश उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में ओडीएफ प्लस पंचायतों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी पंचायतों में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की कार्यशीलता, नियमित साफ-सफाई तथा अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

प्रखंड विकास पदाधिकारियों के निर्देश बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों ...