चाईबासा, मार्च 18 -- चाईबासा। ओडिसा के बड़बिल, जोड़ा और ऊँचाबिला स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखाओं में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कई ऐसे बैंक खाते जो लंबे समय से निष्क्रिय थे, उनसे लाखों रुपये की अनधिकृत निकासी की गई है।पीड़ित खाताधारकों ने आरोप लगाया है कि उनके खातों से बिना किसी सूचना के बीमा पॉलिसियों को समय से पहले बंद (प्री मैच्योर) कर दिया गया और उनकी राशि निकाल ली गई। वहीं कई मामलों में फिक्स्ड डिपॉजिट को भी बिना अनुमति तोड़कर पैसे निकाल लिए गए।सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि कई खातों में खाताधारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तक बदल दिए गए, जिससे उन्हें किसी भी तरह का एसएमएस अलर्ट या बैंक की सूचना नहीं मिल सकी। इस कारण लंबे समय तक यह धोखाधड़ी सामने नहीं आ पाई।स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.