बोकारो, अगस्त 1 -- चंद्रपुरा। ओडिशा से प्रवासी मजदूर विजय सिंह का शव शुक्रवार को चंद्रपुरा के काड़ामारा गांव आते ही कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चे सहित परिजनों के रोने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। शव आते ही न सिर्फ काड़ामारा बल्कि बगल के राजाबेड़ा और भुरसाबाद के ग्रामीण भी पहुंचे और परिवार वालों को ढांढ़स बंधाया। जिप सदस्य नीतू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि केदार महतो व पूर्व मुखिया नकुल महतो ने गांव पहुंचकर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को सरकार से मदद दिलाने का भरोसा दिया। उल्लेखनीय है कि देव दयाल सिंह के पुत्र विजय रोजगार के लिए ओडिशा के झारसुगुड़ा गया था जहां वह बीमार पड़ गया और इलाज के दौराल अस्पताल में बीते बुधवार को उसका निधन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...