ओडिशा से लेट आ रहीं पुरुषोत्तम और उत्कल एक्सप्रेस
जमशेदपुर, जून 21 -- ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में लाइन पर काम चलने के कारण शुक्रवार को पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस और पुरी आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शुक्रवार को तीन-चार घंटे लेट से टाटानगर पहुंची। शनिवार सुबह के बजाय दोनों ट्रेनें लेट से टाटानगर आएंगी, क्योंकि, उत्कल एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पुरी स्टेशन से ही लेट रवाना किया गया है। दोनों ट्रेनों के लेट चलने से बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हो रही है। इधर, मुंबई मार्ग से गीतांजलि एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस और कुर्ला एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन डेढ़ से तीन घंटे तक लेट से टाटानगर आई। यात्रियों का आरोप है कि झारसुगुड़ा स्टेशन के बाद ट्रेन ज्यादा लेट होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.