भागलपुर, दिसम्बर 6 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कबीरपुर स्थित श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नाथनगर में शुक्रवार को ओडिशा से आए प्रोफेसरों के एक दल ने दौरा किया। इस दल ने मंदिर में दर्शन कर यहां की कांच की उत्कृष्ट नक्काशी और अति प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन किया। सिद्ध क्षेत्र मंत्री सुनील जैन द्वारा उनका हार्दिक स्वागत और सम्मान किया गया। उन्हें क्षेत्र के इतिहास, जीर्णोद्धार कार्यों और धार्मिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान इतिहास शिक्षा अनुसंधान यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओडिशा के डॉ. प्रफुल्ल कुमार मोहंती ने कहा कि चंपापुर की धरती वास्तव में पंचकल्याणक भूमि होने के नाते एक विशेष महत्व रखती है। यहां की कला और वास्तुकला, विशेषकर कांच की जटिल नक्काशी, हमें प्राचीन भारतीय कारीगरी की पराकाष्ठा दिखाती है। यह क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.