नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अगर आप सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं और लगातार प्रयासों के बाद अटेम्प्ट्स खत्म होने के डर से परेशान थे, तो ओडिशा सरकार आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है! ओडिशा राज्य कैबिनेट ने सोमवार को ओडिशा सिविल सेवा (OCS) परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रयासों की सीमा को पूरी तरह से समाप्त करने का बड़ा फैसला लिया है। इसका मतलब यह है कि अब अभ्यर्थी जब तक उम्र और अन्य योग्यताओं को पूरा करते हैं, तब तक वे बिना किसी चिंता के अनगिनत बार परीक्षा में बैठ सकते हैं। यह फैसला खास तौर पर उन मेहनती छात्रों के लिए संजीवनी बूटी की तरह है, जो किसी छोटी चूक की वजह से अपने सपने से दूर रह जाते थे। इस फैसले की घोषणा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा की गई थी। अब मुख्य सचिव अनु गर्ग की मौजूदगी में कै...