ओडिशा सरकार ने खेती को मांगा 80 क्यूमेक पानी, 20 जून से होगा जल संग्रह
घाटशिला, जून 18 -- घाटशिला, संवाददाता। धान की खेती के लिए ओडिशा सरकार ने झारखंड के जल संसाधन विभाग से 80 क्यूमेक पानी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। लेकिन विभाग ने एफ्लक्स बांध के अधूरा रहने पर 60 क्यूमेक तक पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में ओडिशा के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने 10 जून को झारखंड के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांग रखी थी। जल संसाधन विभाग ने आश्वासन दिया है कि 1 जुलाई से दायीं मुख्य नहर के माध्यम से ओडिशा को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गालूडीह बराज में जल भंडारण की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- उड़ीसा ने खेती को लेकर 80 क्युमक पानी की मांग रखी बराज अंचल के अधीक्षण अभियंता रविकांत चौधरी ने बताया कि 20 जून से बराज के 18 फाटकों को बंद कर जल संग्रहण किया जाएगा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.