नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा का पेपर लीक कांड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) छापेमारी कर रही है। ईडी इस मामले में आरोपियों के घरों को खंगाल रही है। इससे पहले हाईकोर्ट ने ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले में 17 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थी। इस मामले की जांच CBI कर रही है। आरोपियों को पिछले साल दिसंबर में BNS और ओडिशा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट, 2024 की अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। जज ने सुनवाई के दौरान कहा था कि आरोपी सरकारी नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों से लाखों रुपये लेकर प्रश्न पत्र लीक करने में शामिल थे। जस्टिस सतपथी ने कहा था, "याचिकाकर्ताओं की कथित हरकतों के कारण कंबाइंड पुलिस सर्विस एग्जामिनेशन 2024 को दो बार रद्द करना पड़ा। ऐसी हरकतें काबिल उम...