नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- मलकानगिरी (ओडिशा)। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 761 भारतीय फ्लैपशेल कछुओं को तस्करों से बरामद किया है। ये कछुए आंध्र प्रदेश ले जाए जा रहे थे। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई गुरुवार को मोटू रेंज में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान कछुओं को प्लास्टिक की ट्रे में भरकर ले जाया जा रहा था। बताया गया कि आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के दो लोग एक एसयूवी में इन कछुओं की अवैध तस्करी कर रहे थे। छापे के दौरान वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में वन विभाग ने तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी, कछुए, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...