नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- ओडिशा सरकार चक्रवात अर्नब के कारण भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित गंजाम जिले के करीब 300 गांवों में फंसे लोगों को हवाई मार्ग (एयरफिफ्ट) से निकालने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ समन्वय कर रही है। राज्य की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने गुरुवार को कहा कि एनडीआरएफ और ओडिशा आपदा द्रुत कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की टीमें प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चला रही हैं। राज्य सरकार ने पहले चरण में 120 लोगों को हवाई मार्ग से निकालने की योजना बनाई है। यह भी पढ़ें- ओडिशा में 300 गांवों के लोग फंसे, रुशिकुल्या नदी उफान परगंजाम में बाढ़ और बचाव अभियान गंजाम का सोराडा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल है। पिछले तीन दिनों से हो रही अत्यधिक भारी बारिश के कारण रुशिकुल्या नदी उफान पर है,...