धनबाद, जनवरी 24 -- ओडिशा के क्योंझर जिले में हुई 5 करोड़ रुपए की बैंक लूट के सिलसिले में झारखंड के धनबाद से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, और ओडिशा में वारदात को अंजाम देने के बाद झारखंड में आकर छुप गए थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से बैंक से लूटे गए कुल सोने में से करीब 40 लाख रुपए मूल्य का 288 ग्राम सोना भी जब्त किया। इस बारे में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बैंक लूट की यह वारदात 19 जनवरी को हुई थी, जिसके बाद झारखंड और ओडिशा के पुलिस बलों ने धनबाद के निरसा और सिंदरी इलाकों में दो दिन तक संयुक्त अभियान चलाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी को हुई इस लूट में छह नकाबपोश बदमाशों ने बैंक से कुल 3.7 किलोग्राम सोना और चार लाख रुपए नकद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.