कन्नौज, मार्च 31 -- तालग्राम, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात तालग्राम थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ओडिशा में हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान ने बताया कि राकेश टिकैत ओडिशा में एक किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे थे, तभी स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं में रोष फैल गया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कन्नौज इकाई ने विरोध दर्ज कराते हुए थाने का घेराव किया और उनकी रिहाई की मांग की। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने किसान नेताओं से वार्ता कर प्रदर्शन का कारण जाना। इस दौरान कुसुम चौहान ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध स्थानीय...