कटिहार, अप्रैल 20 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के किशनपुर पंचायत अंतर्गत बैजनाथपुर वार्ड संख्या 16 निवासी मोहम्मद बारीक के 27 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दुलाल की उड़ीसा में मारपीट के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद दुलाल अपने तीन भाइयों के साथ ओडिशा के कोरापुट जिले में रहकर सरिया-सेंट्रिंग का काम करता था। बीते रविवार की शाम करीब 7:30 बजे पश्चिम बंगाल के 20-25 मजदूरों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दुलाल के सिर पर लोहे की हथौड़ी से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, विरोध में दुकानें बंद मौके पर मौजू...