जमशेदपुर, जून 10 -- जमशेदपुर। साउथ ईस्टर्न रेलवे के खड़गपुर डिवीजन में खंतापारा और ओडिशा स्थित सोरो स्टेशनों के आसपास 18 किमी की दूरी में रेलवे ने नवनिर्मित थर्ड लाइन का मंगलवार को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने ट्रायल किया। दक्षिण पूर्व रेनवे जोन की पहल से टाटानगर से कटक की ओर जाने वाली यात्री ट्रेनों के संचालन में सहूलियत होगी जबकि, मालगाड़ियों की परिचालन क्षमता भी बढ़ेगी। आदित्यपुर से टाटानगर होकर सलगाझुड़ी केबिन तक थर्ड लाइन का ट्रायल अक्तूबर में होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...