जमशेदपुर, फरवरी 5 -- जमशेदपुर। ओडिशा जाजपुर स्टेश्न के पास चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन कोच गुरुवार सुबह करीब 8.50 बजे पटरी से उतर गए। इससे भुवनेश्वर राजधानी तेजस एक्सप्रेस और ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस समेत रात में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित होने की आशंका है क्योंकि, खड़गपुर से कटक मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन में दिक्कत हो रही है। बताया जाता है कि, लेट चलने के कारण उत्कल एक्सप्रेस बुधवार रात के बजाय गुरुवार सुबह टाटानगर आई थी। हालांकि, कोच बेपटरी होने से यात्रियों के जख्मी होने की सूचना नहीं है लेकिन ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने के लिए जाजपुर स्टेशन के रेलकर्मी राहत और सिस्टम सुधारने में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.