नई दिल्ली, मार्च 15 -- राज्यसभा चुनाव के ठीक एक दिन पहले ओडिशा में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के पास एक रिजॉर्ट में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश का आरोप है। कांग्रेस ने इसे भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' करार दिया है, जिसमें भाजपा के चुनाव चिह्न कमल का जिक्र कर हार्स ट्रेडिंग का इल्जाम लगाया गया है। ओडिशा कांग्रेस के 8 विधायक 12 मार्च से ही बेंगलुरु के इस रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे ताकि पार्टी एकजुट रहे और किसी भी लालच से बचा जा सके। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से 4 लोग विधायकों से संपर्क करने आए थे, जिनमें से दो को पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- गंगा नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण; SC भड़का, सरकार से मांगी रिपोर्ट कांग्रेस का दावा है कि विधायकों को प्रति...