पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के सुमित बेसरा के शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार राष्ट्रीय स्कूल रग्बी बालक वर्ग का चैंपियन बन गया है। ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल रग्बी अंडर-17 (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता 2025-26 में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। बिहार की बालक टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में बिहार की टीम का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा। क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 37-0 से हराया, वहीं सेमीफाइनल में राजस्थान को 38-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में बिहार ने मेजबान ओडिशा को 21-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस विजेता टीम में पूर्णिया के होनहार खिलाड़ी सुमित बेसरा का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपने...