घाटशिला, जुलाई 1 -- गालूडीह, संवाददाता। ओडिशा में खरीफ फसल की सिंचाई को लेकर स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत गालूडीह बराज के 18 फाटक बंद कर दिए गए हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद दायीं मुख्य नहर से ओडिशा को पानी छोड़ा जाएगा। इसे लेकर गालूडीह बराज के कुल 18 फाटक से सोमवार की रात को बंद कर जलस्तर बढ़ाया जा रहा है, ताकि दायीं नहर में पानी छोड़ा जा सके। फाटक संख्या 3 को हल्का खोल कर रखा गया है, जिसमें से 8 क्यूमेक पानी डाउन में जा रहा है, ताकि नदी पूरी सूख न जाए। इधर, ओडिशा सरकार ने खेती के लिए 80 क्यूमेक पानी की मांग की है। यह भी पढ़ें- उड़ीसा को पानी देने के लिए बराज के 18 फाटक बंद, दायीं नहर से छोड़ा जाएगा पानी इस संबंध में स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता प्रितेश होड़ो ने बताया कि अंतरराज्यीय जल बंटवारे के समझौते के तहत ओडिशा को प...