नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ओडिशा के तीन शहरी निकायों को सम्मान मिला है। पुरी नगर निगम ने स्वच्छ तटीय शहर श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया। असिका नगरपालिका 20,000 से 50,000 आबादी वाले शहरों में दूसरे स्थान पर रही, जबकि भुवनेश्वर नगर निगम को राज्य का पहला स्वच्छ शहर सम्मान मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में ये सम्मान प्रदान किए। इन उपलब्धियों के साथ राज्य ने घरों में कचरे को अलग रखने और उसके उचित निस्तारण की जरूरत पर जोर दिया है। जिम्मेदारी हर घर से शुरू होती है।तीन शहरों की अलग चुनौतियां इस वर्ष रथयात्रा के दौरान पुरी में भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। करीब 1,600 सफाई कर्मचारियों ने चौबीसों घंटे पालियों में काम किया। नग...