ओडिशा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन
गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने 05064/05063 गोमती नगर-खोरधा रोड-गोमती नगर वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। चार फेरों के लिए यह ट्रेन संचालित की जाएगी। इससे ओडिशा जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 05064 गोमती नगर-खोरधा रोड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 28 मई से 18 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। ट्रेन गोमती नगर से शाम 6:55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, गया, गोमो, आद्रा, बालेश्वर, भद्रक और भुवनेश्वर होते हुए तीसरे दिन सुबह 2:25 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। वापसी में 05063 खोरधा रोड-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 30 मई से 20 जून तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.