ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ग्रेनो की हायर कंपनी में पहुंचे
नोएडा, अगस्त 8 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शनिवार को ग्रेटर नोएडा की आधुनिक टाउनशिप स्थित हायर कंपनी में पहुंचे। यह टाउनशिप दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत विकसित की गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सुबह करीब 11 बजे कंपनी परिसर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इसको लेकर कंपनी परिसर और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं थी। सूचना भी नहीं दी गई थी। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस सतर्क रही। मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे सड़क मार्ग से जेपी ग्रीन्स के लिए रवाना हुए। उनके काफिले के गुजरने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.