देवघर, सितम्बर 28 -- देवघर। मां वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति जय बाबा दुबे क्लब करनीबाग देवघर द्वारा वर्ष 2005 से प्रत्येक वर्ष अलग-अलग डिजाइन का पूजा पंडाल बनाकर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा का 21 वां साल है और इस वर्ष ओडिसा राज्य के महल की तर्ज पर पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा समिति का बजट 20 से 25 लाख रुपए है और इस पंडाल की ऊंचाई 50 फीट एवं चौड़ाई 40 फीट है। इस पूजा पंडाल में आचार्य सुरेश पाण्डेय पुजारी कंचन सिंह को विधि-विधान से पूजा अर्चना कराएंगे। सप्तमी तिथि को पूजा पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। दशमी को कलश विसर्जन एवं एकादशी को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पंडाल का निर्माण एवं साज-सज्जा दलसिंहसराय व मुरादाबाद के कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। माता रानी की प्रतिमा स्थानीय बरियारबांधी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.