रुद्रपुर, दिसम्बर 12 -- रुद्रपुर। ओडिशा के मलकानगिरी हिंसा पर बंगाली समाज में आक्रोश है। बंगाली समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति ने ज्ञापन में कहा कि 7 दिसंबर को पुलिस बल की मौजूदगी में 13 घरों को आग के हवाले किया गया और व्यापक लूटपाट हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का त्वरित हस्तक्षेप ही पीड़ित परिवारों को न्याय और सुरक्षा दिला सकता है। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव नारायण हालदार, मानवेन्द्र, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, परिमल राय, ममता हालदार, समीर राय, अर्जुन विश्वास, शिवम हलदार, प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यजीत सरकार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.