वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी, हिटी। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री, कृषि एवं किसान सशक्तीकरण तथा ऊर्जा मंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने शुक्रवार को चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) का दौरा किया। उन्होंने आइसार्क स्पीड ब्रीडिंग, वैरायटल कैफेटेरिया, मशीनीकरण एवं फसल कटाई-पश्चात इकाई, धान की सीधी बुआई (डीएसआर) के परीक्षण प्लॉट, ड्रोन प्रदर्शन और पुनर्योजी कृषि क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्पीड ब्रीडिंग, जियोस्पेशियल लैब, प्लांट एंड सॉइल लैब तथा एनएबीएल से मान्यता प्राप्त सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन राइस वैल्यू एडिशन (सर्वा) लैब को भी देखा। आइसार्क के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए उत्पादकता, दक्षता और टिकाऊपन बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित की गई विभिन्न शोध तकनीकों और नवाचारों की जानकारी दी।उपमुख्यमं...