जमशेदपुर, जुलाई 27 -- ओडिशा के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में अवैध रूप से उगाई जाने वाली गांजे की फसल का सबसे बड़ा बाजार अब केवल पूर्वी भारत तक सीमित नहीं रह गया है। एनसीबी की जांच टीम के अनुसार यह नेटवर्क ओडिशा से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश होते हुए नेपाल सीमा तक फैल चुका है। इस सप्लाई चेन में जमशेदपुर एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में उभरा है, जहां से छोटी-छोटी खेप आगे भेजी जाती है। राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रेाल ब्यूरो और ओडिशा पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, कोरापुट, मलकानगिरी, रायगढ़ा, गजपति, कंधमाल और बौध जिले अवैध गांजा खेती के सबसे बड़े केंद्र हैं। दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों में होने वाली खेती के कारण इन क्षेत्रों तक पहुंचना आसान नहीं होता। हर वर्ष हजारों एकड़ में लगी अवैध फसल नष्ट की जाती है, लेकिन अगले सीजन में...