ओडिशा की 1.40 करोड़ की साइबर ठगी में चांदपुर से एक आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, अगस्त 12 -- ओडिशा के कटक जिले में हुई 1 करोड़ 40 लाख रुपये की साइबर ठगी के तार चांदपुर क्षेत्र से जुड़ने के बाद कटक की साइबर क्राइम टीम ने चांदपुर के गांव अकौंधा में छापेमारी की। टीम ने दबिश देकर साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खाते में ठगी की रकम में से करीब 13 लाख रुपये पहुंचे थे। कटक साइबर टीम गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ ओडिशा ले गई।प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि ओडिशा के कटक जिले में एक व्यक्ति से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। मामले की जांच के दौरान कटक साइबर क्राइम टीम को पता चला कि चांदपुर क्षेत्र के गांव अकौंधा निवासी अमित और ललित भी ठगी से जुड़े हुए हैं। जांच में सामने आया कि दोनों के नाम से मेरठ के एक बैंक में खाते खोले गए थे और साइबर ठगी की रकम इन खातों में पहुंची थी।प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.