रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। ओडिशा की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में तीन राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं। भुवनेश्वर में आयोजित सम्मेलन में कॉम्प्रिहेंसिव रीजन अर्बन ट्रांसपोर्ट (सीआरयूटी) को शहरी परिवहन सुधार, हरित परिवहन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी के लिए सम्मानित किया गया। सीआरयूटी को बेहतर शहरी परिवहन सुधार और क्रियान्वयन के लिए पुरस्कार मिला। इसके तहत राज्य में 138 मार्गों पर 770 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 52 प्रतिशत से अधिक बसें इलेक्ट्रिक हैं। वहीं, हरित परिवहन के लिए भुवनेश्वर को सम्मान मिला। दो वर्षों में इलेक्ट्रिक बसों की हिस्सेदारी 20 से बढ़कर 52 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इसके अलावा सीआरयूटी के पवेलियन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी का पुरस्कार मिला। यहां डि...