मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ओडिशा की तर्ज पर बिहार में मलेरिया पर नियंत्रिण किया जाएगा। इसके लिए बिहार के सभी जिलों से एक-एक अधिकारी को भुवनेश्वर भेजा जाएगा। इन अधिकारियों को वहां 18 से 20 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर अधिकारियों को भुवनेश्वर भेजा जा रहा है। सीएस डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि इस प्रशिक्षण से मलेरिया के नियंत्रण में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में तो मलेरिया के मरीज नहीं मिल रहे, लेकिन निजी अस्पतालों लैब में लगातार मरीज मिलते रहते हैं। विभाग के आंकड़ों में वर्ष 2025 में मुजफ्फरपुर जिले में मलेरिया के 27 मरीज ही मिले थे। दूसरी ओर, निजी अस्पतालों में हर मौसम में मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। मुजफ्फरपुर के निजी लैब में हर साल 50 से 100 मरीज मलेरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.