ओडिशा की डिप्टी सीएम ने मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। सावन मास के अंतिम सोमवार को ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परीदा ने जगत जननी मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री पुरानी वीआईपी मार्ग पर पहुंचने पर नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने मां की चुनरी अर्पित कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद एक होटल में कुछ देर विश्राम करने के पश्चात हाथों में माला-फूल, नारियल, चुनरी लेकर वीआईपी गेट से होते हुए भगवान गणेश जी का दर्शन कर मां के गर्भ गृह में पहुंचकर विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी माता का दर्शन कर पूजन-अर्चन कर गर्भगृह से बाहर निकलीं।मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परीदा ने गुलाबी पत्थरों से नक्काशीदार निर्मित भव्य एवं नव्य विंध्य कॉरिडोर को निहारते हुए प्रदेश की योगी सरकार की सराहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.