जमशेदपुर, अगस्त 27 -- जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की लगातार बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी के बीच पता चला है कि ओडिशा का जलेश्वर सबसे बड़ा ट्रांजिट हब बन गया है। पुलिस जांच और कई मामलों से मिली जानकारी के अनुसार, बालासोर जिले का यह जगह तस्करों के लिए मुफीद बनता जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मेदिनीपुर और खड़गपुर इलाके से आने वाली खेप को जलेश्वर में पहुंचाकर आगे अलग-अलग शहरों में भेजे जाने की बात सामने आई है। जलेश्वर की भौगोलिक स्थिति इस अवैध कारोबार के लिए बेहतर है। यह पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा है और लंबे समय से यहां ब्राउन शुगर की बरामदगी होती रही है। वर्ष 2026 में भी जलेश्वर क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई में ब्राउन शुगर बरामद होने और आरोपियों की गिरफ्तारी की खबरें सामने आई हैं। फरवरी में बालासोर पुलिस ने दो मामलों में 279 ग्राम ...