ओडिशा : छह करोड़ से अधिक लोन धोखाधड़ी में एक और गिरफ्तार
नई दिल्ली, मई 28 -- भुवनेश्वर। आर्थिक अपराध शाखा ने 6.88 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और वे न्यायिक हिरासत में हैं। बुधवार को गिरफ्तारी भुवनेश्वर से की गई। आरोपी को गुरुवार को कटक की अदालत में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई भुवनेश्वर स्थित एक सरकारी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर की गई। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने मई 2022 से नवंबर 2023 के बीच बैंक की विभिन्न शाखाओं से फर्जी नौकरी संबंधी दस्तावेज पेश कर 282 लोन हासिल किए। इन ऋणों की कुल राशि 6.88 करोड़ रुपये बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.