नवादा, मई 30 -- हिसुआ थाना क्षेत्र के बलियारी मोड़ स्थित जगदेव पेट्रोल पंप पर बाइक की डिक्की तोड़ कर 3 लाख 10 हजार रुपये उड़ाने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी ओड़िसा राज्य के रहने वाले हैं। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी करते अपराधियों को गिरफ्तार किया। उन आरोपितों के पास से 53 हजार रुपये नगद समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अभिनव धीमान ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 मई की दोपहर जगदेव पेट्रोल पंप पर एक बाइक की डिक्की तोड़कर 3 लाख 10 हजार रुपये की चोरी कर ली गई थी। इस बाबत पीड़ित ने हिसुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संबंध में हिसुआ थाना कांड संख्या 268/26 दिनांक 20-05-2026 के तहत प्राथमिकी ...