जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। सबुज बांग्ला थिएटर एकेडमी की ओर से ओड़िशा में नाटक 'आदाब' का सफल मंचन किया गया। इस नाटक का निर्देशन नीरज शुक्ला ने किया, जिसकी दर्शकों और आयोजकों ने सराहना की। नाटक में मुख्य भूमिकाएं अमितेश कुमार सिंह, नीरज शुक्ला और मौसमी सरकार ने निभाईं।कार्यक्रम के दौरान नीरज शुक्ला को उनके उत्कृष्ट निर्देशन और अभिनय के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं सबुज बांग्ला थिएटर अकादमी की अध्यक्ष मौसमी सरकार को नाटक के लिए बेस्ट प्रोडक्शन अवार्ड प्रदान किया गया। कलाकारों के प्रदर्शन और प्रस्तुति की दर्शकों ने खूब सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.