ओड़वारा आरओबी निर्माण में भवन बने बाधा
बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के ओड़वारा समपार फाटक पर बन रहे दो-लेन रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य मार्ग में पड़ रहे भवनों और अतिक्रमण के कारण गति नहीं पकड़ पा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य में बाधाओं को दूर कराने के लिए उप परियोजना प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को आधा दर्जन से अधिक पत्र भेजे हैं। एसडीएम सदर को लिखे पत्र में उप परियोजना प्रबंधक कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद बस्ती में पूर्वोत्तर रेलवे के किलोमीटर 567/568 पर बस्ती-ओड़वारा स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 198बी पर दो-लेन रेल उपरिगामी पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह भी पढ़ें- नाला अतिक्रमण कर घर बनाने से पानी का बहाव अवरूद्ध पुल के स्वीकृत मानचित्र के दायरे में आने वाली सरकारी भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.