दुमका, सितम्बर 29 -- हंसडीहा-दुमका स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओड़ताड़ा गांव स्थित मोड़ के पास मंगलवार दोपहर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 709 ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। घायल चालक की पहचान बढ़ेत गांव निवासी आनंद कुमार चौधरी (38) तथा खलासी की पहचान संजय किस्कू (22) के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना का कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक दुमका से हंसडीहा की ओर आ रहा था, जबकि 709 ट्रक हंसडीहा से दुमका की ओर जा रहा था। ओड़ताड़ा मोड़ के समीप दोनों वाहनों के ब...