सिमडेगा, मार्च 15 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओडगा स्थित शिव मंदिर परिसर में रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार महतो ने की। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी समिति का गठन किया गया। इसमें रामकृष्ण साहू को अध्यक्ष, रवि गोप को सचिव, प्रवीण गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक के दौरान रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के अंत में सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और उत्सवपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। बैठक में कमल साहू, संजय गोयल, शंकर बिंद, रोहित राणा, छोटू बड़ाईक, संतोष कुमार महतो, महेश साहू, मिलु महतो, नरेश बड़ाईक, इंद्र तिर्की, मुकेश साहू, सहदेव साहू सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.