बिहारशरीफ, मार्च 10 -- ओठवां प्लस टू स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़ शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ओठवां प्लस टू स्कूल में शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड की गयी। इस संबंध में प्राचार्य पप्पु कुमार द्वारा सिरारी थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्राचार्य ने बताया कि सोमवार की देर शाम में बदमाशों ने पहले गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया। परंतु, जब ताला नहीं टूटा तो बोरिंग का पाइप और लैब का पाइप क्षतिग्रस्त कर दिया। हद तो यह है कि स्कूल के गेट पर ही गंदगी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...