अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- पपरशैली में शनिवार रात एक चालक अपने ही वाहन की चपेट में आने से टायर के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों और पार्षदों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इसके बाद वहां से गुजर रहे डीएम अंशुल सिंह के वाहन से उसे बेस लाया गया। गंभीर हालत देखते हुए चालक को हायर सेंटर रेफर किया है। पार्षद अमित साह मोनू ने बताया कि वह अपने अन्य साथी अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, जगमोहन बिष्ट के साथ शनिवार रात पपरशैली से गुजर रहे थे। इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ जमा थी और जाम लगा हुआ था। पूछताछ की तो बताया गया कि फलसीमा निवासी 32 साल का अंकित बिष्ट जिला पंचायत का कूड़ा वाहन चलाता है। वह वाहन को साइड कर टायर में पत्थर लगा रहा था। इसी बीच वाहन आगे बढ़ गया और वह टायर के नीचे दब गया। इस पर पार्षदों और स्थानीय लोगों ने बल्लियों के सहारे नीचे दबे अंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.