कुशीनगर, मार्च 15 -- पडरौना। सीएमओ ने बताया कि कप्तानगंज के तिरुपति हॉस्पिटल में पिछले महीने एक महिला प्रसव के लिए भर्ती कराई गई थी। प्रसव के बाद उसके नवजात की मौत हो गई थी। इस घटना की जांच के लिए टीम लगाई गई थी। टीम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट दी है। जांच टीम ने तिरुपति हॉस्पिटल की ओटी को मानक के अनुरूप नहीं पाया है। इसलिए डीएम को पत्र भेजकर इस अस्पताल की ओटी सील करने की अनुमति मांगी है, तब तक के लिए, जब तक कि ओटी मानक के अनुरूप न हो जाए। उसके अपग्रेड होने पर भी टीम भेजकर जांच कराएंगे। यदि पात्र मिलता है तो ओटी का सील खोला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.