देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओटी मॉड्यूल तैयार कर लिया गया है। यहां पर हर ऑपरेशन का ब्योरा ऑनलाइन रहेगा। डॉक्टरों और स्टाफ की आईडी तैयार करा ली गई है। ओपीडी के पांचवें तल पर हॉस्पिटल इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) का सेंट्रल कमांड कार्यालय बनाया गया है। सोमवार को इसके विधिवत उद्घाटन एवं संचालन की तैयारी है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन की पहल पर यह व्यवस्थाएं हो रही है। डॉ. सुशील ओझा को नोडल और विनोद नैनवाल को को-नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओटी मॉड्यूल शुरू होने से मरीजों को यह जानकारी मिल जाएगी कि उनका ऑपरेशन कब और किस डॉक्टर से होना है, वहीं प्रबंधन को पता रहेगा कौन डॉक्टर कितने ऑपरेशन कर रहा है। यह भी पढ़ें- दून अस्पताल में एक क्लिक पर मिलेगा मरीजों का पूरा ब्योरा अभी तक यहां पर बिलिंग, ओप...