ओटी में पहला ऑपरेशन होगा आज
दरभंगा, अगस्त 14 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में शुक्रवार को पहला ऑपरेशन होगा। ऑपरेशन में दो तोड़ों का सहयोग करने के लिए दिल्ली से आई विभाग विशेषज्ञों की टीम ने दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया था। गुरुवार को आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के सभागार में हुई डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सभी विभागों में सुचारू रूप से इलाज को लेकर विभाग विस्तार में चर्चा हुई। गैस्ट्रोलॉजी सहित अन्य विभागों की ओटी को जल्द से जल्द शुरू करने को लेकर चर्चा हुई।आयुक्त ने अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को इस दिशा में आवश्यक पहल करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.