वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल परिसर स्थित महिला अस्पताल में दो महिला डॉक्टरों के बीच मारपीट हुई है। इसमें दोनों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थिएटर में पहले सर्जरी करने को लेकर मारपीट हुई है। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने दोनों का मेडिकल कराया है। महिला अस्पताल में दो ओटी है। रोस्टर के अनुसार बुधवार को रुटीन ओटी डॉ. ज्योति और इमरजेंसी ओटी डॉ. आरती दिव्या का होता है। दोपहर करीब दो बजे इमरजेंसी ओटी में डॉ. अर्चना ने एक ऑपरेशन के बाद दूसरा भी करना चाह रही थीं। इस दौरान डॉ. आरती मरीज लेकर ओटी में चली गईं। उन्होंने डॉ. अर्चना सिंह से कहा कि मेरा ओटी है। आप एक केस कर चुकी हैं। दूसर केस दूसरे ओटी में कर लीजिए। इसी पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि डॉ. अर्चना ने डॉ. दिव्या को थप्पड़ मार दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.