फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात ओटी असिस्टेंट पर चिकित्सक बनकर निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव गारिया पंचम निवासी इन्द्रवीर सिंह द्वारा की गई शिकायत में कहा कि 26 नवंबर 2025 को उसका पुत्र अंकुल यादव दिल्ली काम करने जा रहा था। तभी रास्ते में सड़क हादसा होने पर उसके पैर में गंभीर चोट आई। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां कुछ दिन तक उपचार किया गया। आरोप है कि बाद में कुछ दलालों के कहने पर वह अपने पुत्र को जाटवपुरी चौराहा स्थित एक निजी केयर हॉस्पिटल ले गया। वहां एक व्यक्ति ने स्वयं को चिकित्सक बताते हुए इलाज और ऑपरेशन करने की बात कही। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.