रामपुर, मार्च 21 -- साइबर फ्रॉड का शिकार हुए युवक को पुलिस ने उनकी पूरी रकम वापस करा दी। उससे क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर 8110 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। हालांकि, समय रहते शिकायत होने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पूरी धनराशि वापस दिला दी। नगर निवासी यासीन बेग ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक प्रतिनिधि बताया और क्रेडिट कार्ड जारी कराने का प्रलोभन दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने ओटीपी हासिल कर लिया और खाते से 8110 रुपये निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 23 फरवरी 2026 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही शाहबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में तकनीकी टीम की मदद से खातों की ट्रैकिंग की गई। त्वरित कार्रवाई के चलते 20 मार्च 2026 को पीड़ित के खा...