लखनऊ, मार्च 30 -- जिन कार्डधारकों को बॉयोमीट्रिक न हो पाने के कारण अब तक राशन नहीं मिला है, वे मंगलवार को गेहूं-चावल ले सकते हैं। इस दौरान मोबाइल ओटीपी के माध्यम से उन्हें राशन वितरित किया जाएगा। वहीं दूसरे जिले के प्रवासी कार्डधारक भी पोर्टेबिलिटी के जरिए किसी भी कोटेदार से अपना राशन ले सकते हैं। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारक को 35 किलो राशन व पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट पांच किलो राशन नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...