ओटीपी-यूपीआई पिन बताया तो खाते से रकम साफ
कानपुर, अक्टूबर 5 -- कानपुर। साइबर ठगों से बचना है तो बैंक खाते, ओटीपी और यूपीआई पिन की जानकारी किसी से साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करना भी खाते में जमा रकम को खतरे में डाल सकता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सीसामऊ शाखा में सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्राहकों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। बैंक अधिकारियों ने कहा कि साइबर ठग बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी या किसी सरकारी संस्था का कर्मचारी बनकर कॉल कर सकते हैं। ऐसे किसी भी फोन पर ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, पासवर्ड या यूपीआई पिन नहीं बताना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: साइबर सुरक्षा से बचाव की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.