पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत। बीसलपुर के चुर्रासकतपुर में शनिवार को जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के सीनियर फैकल्टी अभिनव सहगल और एफएलसी काउंसलर जगदीश कुमार ने वित्तीय साक्षरता और डिजीटल सुरक्षा को बताया। वर्तमान में डिजिटल फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए। ग्रामीणों को आगाह किया कि वे अपना ओटीपी या पिन किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। एफएलसी काउंसलर जगदीश कुमार ने बैंकिंग सेवाओं, बचत योजनाओं के बारे में बताया। सीनियर फैकल्टी ने आरसेटी के आगामी वर्ष की कार्ययोजना व फ्री स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारियां दी। आरसेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देकर युवाओं को हुनरमंद बनाने के तरीके बताए गए। बड़ी संख्या में ग्रामवासी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिंद...