मधुबनी, फरवरी 27 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। रघौली गांव के एक युवक से ओटीपी मांग कर खाते से 49 हजार साइवर अपराधियों ने उड़ा लिये।जब पैसा निकासी से संबंधित मैसेज आया तो तत्काल खाते को बंद किया गया। जानकारी के मुताबिक रघौली के किसान आलोक कुमार के मोबाइल पर साइबर फ्राड का एक कॉल आया।कॉल में आलोक से डेबिट कार्ड बनाने के बारे पूछा गया। हां कहने के बाद ओटीपी मांग कर दो बार में 49 हजार की निकासी कर ली।प्रथम बार 30 हजार तथा दूसरी बार 19 हजार की निकासी कर ली गयी।आलोक कुमार की पत्नी का खाता उप डाकघर कमतौल में है।मामले को लेकर कमतौल थाना तथा साइबर थाना दरभंगा को आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...