कानपुर, फरवरी 13 -- ----------- कानपुर, संवाददाता। सिविल लाइंस में साइबर ठगों ने युवक का मोबाइल हैक कर मात्र दो दिन में 19.87 लाख की ठगी कर ली। ठगी के शिकार युवक ने न पासवर्ड और न ही किसी को ओटीपी बताया है। ठगों ने पूरी रकम 11 बार में खाते से उड़ाई। एकाएक रुपये निकासी के मैसेज देख पीड़ित ने साइबर सेल समेत कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस बाबा घाट में रहने वाले धर्मप्रकाश गुप्ता की तहरीर के मुताबिक यूनियन बैंक में उनका खाता है। चार फरवरी को काम में व्यस्त थे। तभी शाम को दो मोबाइल नंबर पर अचानक दो लाख रुपये निकासी के एकाएक मैसेज आने लगे। आनन-फानन बैंक पहुंचे, लेकिन तब तब यह बंद हो चुकी थी। दूसरे दिन भी इसी तरह निकासी होते हुए कुल 19.87 लाख रुपये खाते से निकल गए। वारदात के वक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.